मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी इलाके में छोटी मजार के पास दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प व रोड़ेबाजी के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। वह पक्की सराय का रहने वाला मो. इस्माइल है। नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी कर उसे पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी हो कि मामले में दो दिन पूर्व दोनों तरफ से दो-दो यानी चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...