नई दिल्ली, जुलाई 10 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बाहरी शक्तियों की मौजूदगी बढ़ रही है और यहां नई रणनीतिक प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। यह हमारे अपने आंगन की तरह है और इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह बात आईएनएस महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह से एक दिन पहले विशाखापत्तनम में नौसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश के 90 प्रतिशत व्यापार का परिवहन समुद्री मार्गों से होता है और तेल-गैस सहित ऊर्जा आपूर्ति भी इन्हीं रास्तों से आती है।

सुरक्षा चुनौती रक्षा मंत्री ने नौसेना के अधिकारियों और जवानों से बदलते युद्ध स्वरूप के अनुरूप नई तकनीक...