रुद्रपुर, जुलाई 19 -- खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल के आर्यन सक्सेना ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्वालापुर हरिद्वार में 16 से 18 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हिंद पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन सक्सेना ने 3000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्रशिक्षक रंजीत मेहरा के मार्गदर्शन में आर्यन ने यह उपलब्धि हासिल की। छात्र की इस उपलब्धि पर प्रबंधक नीरज एवं प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पांडे ने आर्यन को बधाई दी है। इस मौके पर विद्यालय की प्रशासिका मंजू खन्ना, उपप्रधानाचार्या पूजा जोशी, नीमा कन्याल, उपासना बिष्ट, रंजीत मेहरा, रेनू सिंह, रोली सक्सेना आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- क्लस्टर-19 सीबीएसई एथलेटिक्स मीट में बालेराम ब्...