जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- ओड़िशा राज्य के पवित्र स्थल पुरी में जहां श्री गुरु नानक देव जी के चरण पढ़े थे। वहां हर साल की तरह श्री गुरु नानक देव जी धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले दो दिवसीय कीर्तन समागम 4 और 5 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया था। इस साल का समागम "हिंद दी चादर" श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के सम्मान में आयोजित किया गया। जहां 4 अप्रैल को गुरुद्वारा बॉउली मठ एवं 5 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री आरती साहेब में जगन्नाथपुरी में विशेष कीर्तन समागम सजाया गया था। ट्रस्ट के सरपरस्त बाबा शमशेर सिंह और बाबा जगदीप सिंह की अध्यक्षता में समागम में भारत खासकर पूर्वी भारत की सिख संगत ने गुरु दरबार में हाजरियां भरी थी। ओड़िशा के कई विशेष गणमान्य और राजनीतिक दलों के नेताओं ने समागम में पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष शीश...