रुद्रपुर, अगस्त 3 -- खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल के छात्र निर्भय सागर ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैपियनषिप के लिये चयन हुआ है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में आयोजित सीबीएसई जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। साथ ही निर्भय का राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। निर्भय ने फाइनल से पहले के सभी मुकाबले नॉकआउट से जीते। इससे पूर्व निर्भय सागर ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता था। विद्यालय के प्रबंधक नीरज कुमार ने निर्भय सागर की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन को दिया। प्रबंधक नीरज कुमार एवं प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने निर्भय सागर को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर बॉक्सिंग में खुशबू को गोल्ड इस अवसर पर विद्...