आजमगढ़, मई 31 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर क्षेत्र के करौती गांव स्थित शिवमंदिर पर शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक हुई। इस दौरान सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी एकता को मजबूत करने के लिए संगठन गांव-गांव तक सक्रिय होगा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण, गो-हत्या और सनातन संस्कृति पर हो रहे हमले चिंताजनक हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए हर हिंदू को जागरूक और संगठित होना पड़ेगा। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि महासंघ सेवा, सुरक्षा व संस्कार के सूत्र पर काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- विवेक चौबे बने वाराणसी मंडल के अध्यक्ष गरीब परिवारों की मदद, पीड़ितों को कानूनी सहायता ...