हिंदू स्वाभिमान पदयात्रा निकाल युवाओं ने दिया एकता का संदेश
गौरीगंज, मार्च 19 -- अमेठी। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर क्षेत्र के पंडित के पूरवा गांव में युवाओं द्वारा हिंदू स्वाभिमान पदयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा की शुरुआत गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास से हुई, जहां पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा गांव और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ धार्मिक वातावरण बनाए रखा। यात्रा में शामिल युवाओं ने हिंदू संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पूरे मार्ग में लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। शहर में भ्रमण के उपरांत पदयात्रा पुनः हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.