हिंदू सेवा मेले में दिखेंगे मठों, मंदिरों व संस्थाओं के कार्य
कानपुर, जून 6 -- कानपुर। हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले की तैयारी के संदर्भ में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय, नवाबगंज में बैठक हुई जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक श्री अमरनाथ ने कहा कि हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला मात्र एक मेला नहीं बल्कि सामाजिक सहयोग से एक उत्कृष्ट राष्ट्र के निर्माण का संकल्प है। आगरा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य मठों, मंदिरों व संस्थाओं के किए जा रहे सेवा कार्यों को एक छत के नीचे लाना है। इस अवसर पर महानगर संयोजक नवेन्दु शुक्ला, महानगर अध्यक्ष संजीव दीक्षित, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी, डॉ. ओपी. पाठक, डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. विपिन शुक्ला, राम प्रकाश शुक्ला, प्रमोद पांडेय, शैलजा रावत और अतुल अग्निहोत्री उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हिन्दू आध्यात्मिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.