बदायूं, फरवरी 13 -- बिसौली। अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी रुद्र भारद्वाज के निर्देश पर सुनील शर्मा को जनपद बदायूं का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुनील शर्मा की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। अपनी नई जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और समाज में सकारात्मक सोच का संचार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...