हिंदू साम्राज्य दिवस पर शिवाजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान
मुंगेर, जून 27 -- तारापुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को तारापुर विधानसभा क्षेत्र के धौनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हिंदू साम्राज्य दिवस श्रद्धा,उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता शुभम कुमार ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस,स्वाभिमान,सुशासन और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संघ के खंड कार्यवाह आनंदी कुमार पंडित,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम राज,चंद्रशेखर विष्णु,शंभू शरण चौधरी,संतोष कुमार,जगत,कृष्णदेव,अवध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.