सहारनपुर, फरवरी 5 -- पांच फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन से पूर्व श्रीराम बस्ती एवं द्वारिका बस्ती के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाइक रैली निकाली। रैली का उद्देश्य आसपास के सभी निवासियों को सम्मेलन की जानकारी देना और उनमें उत्साह का संचार करना था। रैली कॉलोनियों के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सकल हिन्दू समाज समिति के संरक्षक बृजपाल ने बताया कि गुरुवार को सांई धाम कॉलोनी पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि अनुप मुनि, मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत प्रचारक अनिल तथा कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी रुपेंद्र प्रकाश महाराज रहेंगे। सम्मेलन के माध्यम से समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...