सहारनपुर, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय स्वंयसेवक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार की निंदा की गई। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि अगर हम किसी चुनौती और किसी भी वक्त के सामने बिखरे तो हमे बांटने का षड़यंत्र कामयाब हो जाएगा। अध्यक्षता नवीन मास्टर और संचालन धर्मेश ने किया। इस दौरान विभाग प्रचारक आशूतोष, जिला प्रमुख अरविंद, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास, विनय और गजराज राणा सहित बड़ी संख्या में लोग प्रस्तुत रहे। वहीं रेलवे रोड स्थित देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति में भी आयोजित हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता, एकता, संस्कृति और पंच परिवर्तना विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार से हंस...