आगरा, फरवरी 15 -- कासगंज। सहावर के गांव जहांगीरपुर में शिव परिवार हिंदू सम्मेलन आयोजित समिति के द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। रविवार को हिंदू सम्मेलन में समाज की एकता पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि नरेश शास्त्री ने हिंदुत्व विषय पर, मुख्य वक्ता दीपराज ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा व पंच परिवर्तन विषय पर प्रियंशी ने अपने विचार रखे। वेद प्रकाश मिश्रा ने विकसित भारत एवं उसकी चुनौतियां विषय पर लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप चतुर्वेदी ने की व संचालन अनुराग मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राघवेंद्र सोलंकी खंडव्यवस्था प्रमुख, सुनील खंड संपर्क प्रमुख, शिशुपाल खंड कार्यवाह, सुभाष खंड बौद्धिक प्रमुख, गोपाल सोलंकी, गोविंद चतुर्वेदी, डालेंद्र चतुर्वेदी, श...