मथुरा, जनवरी 28 -- मथुरा, राधा वैली में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिन्दुओं की एक जुटता और सनातन धर्म की रक्षा का आह्वान गूंजा। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में 100 करोड़ हिंदू रहते हैं, इसके बावजूद हिंदुओं को जागरण सम्मेलन करने की आवश्यकता पड़ रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने गीता के प्रसंग का उल्लेख करते हुए हिंदुओं से अपने वीरतापूर्ण इतिहास को स्मरण कर जागृत होने का आह्वान किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि आज हिंदुओं को जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी। सत्यमित्रानंद जी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट होकर सनातन धर्म और संस्कृति पर हो रहे हमलों का सशक्त जवाब दें। चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर...