भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को ईश्वरनगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आचार्य संपूर्णानंद और पंडित श्रीधर मिश्र के शंखनाद व दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस समागम में भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। संदीप कुमार के निर्देशन में बच्चों ने देश रंगीला और वंदे मातरम जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरविंद नारायण भारती के देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। नगर कार्यवाह राजेंद्र वर्मा ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा और समाज निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता केके ओझा ने कहा कि संपूर्ण विश्व को कुटुंब मानना ही हिंदू संस्...