प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। गांधी और शास्त्री जयंती पर केपी कम्युनिटी सभागार में शुक्रवार को हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मुंशी काली प्रसाद 'कुलभास्कर' को भारत रत्न देने, सनातन बोर्ड के गठन, गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून और देव निंदा निषेध कानून समेत 18 प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्ताव प्रधानमंत्री को ज्ञापन के रूप में भेजे जाएंगे।स्वामी चक्रपाणि ने जाति से ऊपर उठकर हिंदू समाज को एकजुट होने और छुआछूत मिटाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रस्तावों का समर्थन किया। महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्ष बाजपेई, विधायक दीपक पटेल, कौशलेन्द्र नाथ सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह समेत ...