सहरसा, फरवरी 10 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव भगवती स्थान परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। सम्मेलन को गायत्री परिवार के अरुण कुमार जायसवाल, प्रो. भवानंद मिश्र, प्राचार्य नंद किशोर चौधरी, महर्षि मेंही आश्रम के देबब्रत बाबा, आरएसएस के जिला कार्यवाह विद्याचरण सिंह, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख पारस कुमार झा तथा पूर्व मुखिया धनंजय कुमार झा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। शशिधर ठाकुर के संयोजन में विश्वनाथ खां की अध्यक्षता व डॉ. गणेश जनगण ने संचालन में आयोजित इस सम्मेलन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.