संभल, जनवरी 25 -- शहर में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति श्रीराम बस्ती और अम्बेडकर बस्ती के तत्वावधान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके निमंत्रण के लिए शनिवार को जनजागरण फेरी निकाली गई । आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल गोगी के नेतृत्व में जनजागरण फेरी अंकित जैन के गोदाम से खुर्जा गेट, अजन्ता टाकीज, कैथल गेट, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, नमक मण्डी, घंटाघर, लाठी बाजार, जवाहर रोड़, बड़ा महादेव, खुर्जा गेट होते हुए मोहल्ला लोधियान समाप्त हुई । यहाँ पहुँचकर हिन्दू जनमानस से सम्मेलन में आने की अपील की गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल गोगी, अंकित जैन, गिरीश रतन, शुभम अग्रवाल, कौशल किशोर, मंतेश वार्ष्णेय, दिनेश चीनी, पिंकल वार्ष्णेय, अरविन्द वार्ष्णेय, आयुष गोयल, अंकुर अग्रवाल, सभासद अनुराग गर्ग, सभासद तरुण नीरज...