औरैया, फरवरी 1 -- बेला, संवाददाता। कस्बा बेला के बिधूना रोड स्थित एक स्थान पर रविवार को 9 फरवरी को कानपुर रोड स्थित गोपाल वाटिका में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, स्वागत और अनुशासन समिति सहित विभिन्न दायित्व सौंपे गए। उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल पाण्डेय, बेला के प्रधान राकेश चौहान, विमल दुबे, योगी मिश्रा, रामप्रकाश शुक्ला, राधाकृष्ण दुबे, प्रेमजीत, जेपी त्रिवेदी, अरुण दुबे, बबलू चौहान, विनीत तिवारी, ओम दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, घनश्याम चौबे सहित बड़ी संख्या म...