औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम, लोगों को दी गई जानकारी फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 18 कैप्शन- औरंगाबाद में मंगलवार को आयोजित जन संगोष्ठी में उपस्थित लोग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अरुण नगर के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में किया गया। प्रमुख जन संगोष्ठी समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) डॉ मोहन सिंह, जिला संघ चालक नरेश राम, जिला कार्यवाह अरुण सिंह ने संयुक्त रूप में दीप जला कर तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ मोहन सिंह ने कहा कि आज हिंदू समाज को जागने की जरूरत है। उनको एहसास कराना होगा कि वह भगवान श्री राम, ...