मोतिहारी, मार्च 12 -- रामगढ़वा। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को जैतापुर पंचायत के समिति सदस्य राजकुमारी देवी के आवास पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने हिंदू समाज की एकता , संगठन और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प था जो पूरा हुआ। अब जनसंख्या नियंत्रण क़ानून भी बनेगा। इधर, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुबह से ही एसडीओ मनीष कुमार व रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर मुखिया राजू सिंह , मुन्नू सिंह , बीडीओ राकेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.