प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री सपन कुमार मुखर्जी ने कहा है कि अध्यात्म और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं, परस्पर विरोधी नहीं। एलडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज सोरांव में विहिप काशी प्रांत के परिषद शिक्षा वर्ग में रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय पदाधिकारी ने कहा कि आज हिंदू समाज को जड़ों से काटने का प्रयास हो रहा है। यह भी पढ़ें- विहिप का अभियान -लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए शुरू होगी मुहिमहिंदू समाज की एकता स्कूलों में कलावा और तिलक पर रोक लग रही है, सहिष्णुता के नाम पर धर्मांतरण हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। सनातन धर्म के सभी व्रत, त्यौहार, पूजा का जितना आध्यात्मिक महत्व है उतना ही वैज्ञानिक महत्व है। सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार आज पूरी दुनिया मे...