बोकारो, मई 16 -- पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने की। सर्वप्रथम देशहित, समाज हित, धर्म की रक्षा, संगठन विस्तार, हिंदू समाज की एकजुटता, नशा मुक्त समाज बनाना तथा युवाओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद समाज में सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़कर राष्ट्र एवं धर्म हित में कार्य करना है। बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद खेतको पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर, मंत्री पितांबर विश्वकर्मा व संयोजक छुटू यादव सहित विभिन्...