बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए एक व्यक्ति द्वारा असत्यापित दवाइयों से लोगों का उपचार किए जाने की शिकायत की। कहा कि देशी इलाज के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिन पर लंबाई बढ़ाने, वजन कम करने व अन्य पेट संबंधी बीमारियों को ठीक करने के नाम चूरन बेचा जा रहा है। इसके खाने से कई लोग बीमार भी हो चुके हैं। इस दौरान मधुसूदन शास्त्री, देवेंद्र कुमार, तुषार, गौरव, आनंद, सुमित, आकाश, नीरज तोमर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...