पीलीभीत, मार्च 4 -- पूरनपुर। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव गभिया सहराई के आस पास खुले मैदान में मृत गौवंशीय पशुओं के शव डाल दिए। इससे दुर्गंध उठ रही थी। जानकारी पर राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम भदौरिया कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और तहसील स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद डीएम को जानकारी दी गई। तब रात में लगभग ढाई बजे पुलिस प्रशासन की ओर से जेसीबी भेजी गई। कोतवाल अशोक पाल चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में लगभग 17 गौवंशीय पशुओं के शवों को जेसीबी से गडढा खोदकर दफनाया गया। इस दौरान देवांश सरकार, सुखपाल सिंह, व्रिकम मंडल, विशाल विश्वास, संजय मांझी और राहुल मंडल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...