गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंकुर विहार क्षेत्र में हिंदू संगठन के दो कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने के आरोप को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की गई। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हापुड़ मार्ग की सर्विस रोड जाम रही, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।हिंदू संगठन के पदाधिकारी दक्ष और अक्कू का आरोप है कि चार मार्च को क्षेत्र में हुए एक झगड़े के मामले में समझौता कराने के लिए उन्हें बुलाया गया था। दोनों अंकुर विहार थाने पहुंचे थे ताकि विवाद को सुलझाया जा सके। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें ही थाने में बैठा लिया और पूरी रात उनके साथ मारपीट व अभद्रता की और बाद में उन्हीं के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज कर दिया। मारपीट करने वाले पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.