हिंदू वाहिनी संघ की कार्यकारिणी का विस्तार
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- बुढ़ाना। कस्बे के मदनलाल हॉस्पिटल में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल पाल ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर डॉ. सोनू कश्यप एवं डॉ. विशाल कुमार पाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। संगठन के विस्तार के साथ युवा शक्ति को जोड़ने का प्रयास किया गया है, ताकि हिंदू समाज के उत्थान और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को मजबूती से लागू करने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस विस्तार को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.