मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- बुढ़ाना। गांव लुहसाना में हिंदू वाहिनी की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए शिवम चौहान को नगर अध्यक्ष और छोटा सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. सोनू कश्यप का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष विशाल पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में सुमित कश्यप, मोनू सैनी, ओमप्रकाश कश्यप, राजेंद्र कश्यप, कैलाश कश्यप, सुमित सैनी, विशाल सैनी, हर्ष सैनी, आशु, बिरजू सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.