बागेश्वर, मार्च 10 -- गांधीवादी विचारक डेविड हॉकिंस पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी पुत्री धरा दीपिका ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार सुबह लगभग चार बजे 78 वर्षीय डेविड हॉकिंस का निधन हो गया था। मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे लक्ष्मी आश्रम, कौसानी से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में आश्रम की बहनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और उन्हें कंधा दिया। अंतिम यात्रा सरयू-गोमती संगम घाट पहुंची। जहां हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पुत्री दीपिका ने पिता को मुखाग्नि दी। इंग्लैंड में जन्मे डेविड हॉकिंस की शिक्षा-दीक्षा भी वहीं हुई, लेकिन वे पिछले करीब 50 वर्षों से कौसानी के लक्ष्मी आश्रम से जुड़े रहे। उन्होंने स्थानीय महिला हंसी साह...