बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। हिंदुत्ववादी बुद्धीश मणि त्रिपाठी ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में मांग की थी, लेकिन वर्ष 2026 तक यह मांग पूरी नहीं हुई है। बुद्धीश त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद हिंदू राष्ट्र की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने और राम मंदिर बनने के बावजूद हिंदू राष्ट्र की घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रव...