हिंदू राष्ट्र की संकल्पना और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का संकल्प
प्रयागराज, मई 10 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयाग दक्षिण भाग का प्रतिज्ञा कार्यक्रम लाजपत नगर के बरगद घाट पर रविवार को आयोजित हुआ। स्वयंसेवकों ने ईश्वर और पूर्वजों को साक्षी मानकर हिंदू समाज के संरक्षण और हिंदू राष्ट्र के उत्थान के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली। मुख्य वक्ता सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजीव ने कहा कि यह प्रतिज्ञा मुख्य रूप से हिंदू राष्ट्र की संकल्पना और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित है। प्रतिज्ञा प्रयाग दक्षिण भाग के सह भाग संचालक मिल्कियत सिंह बाजवा ने कराया। कार्यक्रम में वीरेंद्र, सतीश, कुंवर, सौरभ, अनुभव, राजकमल, राहुल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.