हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के साथ ही गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अभियान चला रहीं लोक गायिका कवि सिंह ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर पदयात्रा की शुरुआत की। इसके बाद मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर साधु-संतों का आशीर्वाद लिया और हरिद्वार से मथुरा के लिए रवाना हुईं। कवि सिंह ने बताया कि इस अभियान के दूसरे चरण में वे हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगी, जहां भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल अर्पित कर इस यात्रा का समापन करेंगी। यह पदयात्रा 25 दिनों तक चलेगी। इस दौरान युवाओं को हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर जागरूक किया जाएगा। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यह पदयात्रा समाज में व्यापक जनजागरण लाने का काम करेगी। अखाड़े के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.