आगरा, सितम्बर 20 -- शहर के बिलराम गेट इलाके में स्थित अपने कार्यालय पर बैठे हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष पर पांच नामजद व दस अज्ञात आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद व दस अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लोधी अजय राज ने बताया है कि गत 17 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह अपने साथी अभय कुमार के साथ कल्याणपुर रोड स्थित अपने कार्यालय पर बैठा था, तभी एक स्कॉर्पियो और डिजायर कार से करीब 15 लोग उसते और उसके कार्यालय में घुस गए। सभी आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे, सरिया, तमंचा आदि थे। आरोपियों न...