बागपत, मार्च 9 -- बड़ौत। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला जलाया। वाहिनी के पूर्व सह जिला प्रभारी आलोक शास्त्री ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी निदंनीय है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार व बिहार सरकार से मांग की गई कि मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि टिप्पणी के बाद वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। वहां कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर मोहित उपाध्याय, अमित सरोहा, रवि पालीवाल, मोहित जैन, अभिषेक जैन, प्रेम कुमार जैन, पोविंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।8 बाग 33 बड़ौत में बिहार के मौलाना का पुतला फूंकते हिन्दू युवा वाहिनी के क...