देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में शुक्रवार को नशा मुक्ति, लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के विरोध में मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर, रायपुर रोड से जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली और जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपकर इन मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में संगठन ने कहा कि समाज में नशाखोरी, लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण जैसी गतिविधियां सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर रही हैं। संगठन ने युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले अवैध तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने, लव जिहाद के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी तंत्र गठित करने की मांग की। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इ...