मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में कंपनी बाग में हिंदू युवती के साथ घूम रहे विशेष समुदाय के युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान भीड़ एकत्रित हुई तो वहं हंगामा हो गया। बाद में युवक और युवती को रेल चौकी पर लेजाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने पर बुलाया तो वह किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिए। जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी एक हिंदू युवती को लेकर उसी क्षेत्र में रहने वाला विशेष समुदाय का युवक मंगलवार को कंपनी बाग के पास घूम रहा था। इसकी भनक लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित होकर कंपनी बाग पहुंच गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को युवती के साथ पकड़ कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। इससे वहां ...