बागपत, मार्च 12 -- बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में गुरुवार को 185 बेटियों का विवाह संपन्न हुआ। एक तरफ जहां मंत्रोच्चारण से पंडित ने बेटियों को सात फेरी दिलाते हुए सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसमें दिलाई। वहीं दूसरी तरफ मौलाना ने निकाह पढ़ाया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्योति शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार आज 135 और मुस्लिम धर्म के अनुसार 50 निकाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान एसपी सूरज कुमार राय, सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, एडीएम न्यायिक शिव नारायण, एसडीएम बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.