मेरठ, मार्च 20 -- द्वितीय नवरात्रि पर शारदा रोड स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा 51वीं ध्वजारोहण यात्रा निकाली गई। उद्घाटन हिंदू महा सभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, वीरेश त्यागी व आचार्य मदन ने किया। पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को शारदा रोड से शुरू हुई शोभायात्रा नौचंदी मैदान में मां चंडी देवी मंदिर पहुंची। जहां मां भवानी के रथ, ध्वज, चुनरी, फल-फूल व प्रसाद सहित पूज्य सामग्री को मां चंडी देवी मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में अर्पित किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यह यात्रा पिछले 50 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। शोभायात्रा में सबसे आगे 'जय हिन्दू राष्ट्र' का बैनर, उसके पीछे ढोल-नगाड़े के साथ धार्मिक भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।यात्रा में प्रमुख रूप से दे...