लखनऊ, फरवरी 17 -- फोटो-- -बोले घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा -निराला नगर के माधव सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक को डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं को भी अपनी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है। हिंदू परिवार के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता भी जताई। लालच और जबरदस्ती हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। उन्होंने बढ़ती घुसपैठ को चिंताजनक बताया, पर भी चिंता जताई। दो दिनी प्रवास पर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे सरसंघचालक ने ये बातें मंगलवार को निराला नगर स्थित स...