नैनीताल, फरवरी 27 -- नैनीताल में दीक्षा मिश्रा हत्याकांड में जिला अदालत ने कथित प्रेमी इमरान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इमरान ने पहचान बदलकर दिल्ली-एनसीआर में रियल स्टेट कारोबार से जुड़ी दीक्षा से दोस्ती की और नैनीताल में उसकी हत्या की थी। हत्याकांड में महिला की बेटी की गवाही अहम साबित हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता के अनुसार, घटना अगस्त 2021 की है। मूलरूप से इटावा निवासी दीक्षा मिश्रा ग्रेटर नोएडा में रहती थी और रियल स्टेट कारोबार से जुड़ी थी। दीक्षा पति से अलग अपने निजी फ्लैट में बच्ची और मां के साथ रहती थी। इस बीच अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर एक युवक ने दीक्षा से दोस्ती की। खुद का नाम ऋषभ तिवारी बताया। छह माह में वह दीक्षा और उसके परिवार के साथ घुल-मिल गया। यह भी पढ़ें- पार्टी, टॉर्चर और 65 KM दूर लाश दफन; दिगंबर हत्याकांड में दोस्त बन...