मोतिहारी, मार्च 27 -- अरेराज। रामनवमी पर पूर्व से चली आ रही धार्मिक परम्परा के अनुरूप विश्व हिन्दू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में अनुमंडल क्षेत्र अरेराज की सड़कों पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आयोजक व आवेदक मुन्ना कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार श्रीराम विजय यात्रा का शुभारंभ ग्वालिन पोखरा से होकर सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक किया गया। गांधी चौक, मुख्य चौक, हरदिया चौक से होकर बलहां चौक पर व पुनः अरेराज धर्मदास पोखरा व अरेराज गांव होते हुए महादेव मंदिर के पास समापन हो गया। इस दौरान सभी हिन्दू संगठनों के द्वारा शालीनतापूर्वक सैकड़ो बाइक सवार युवक, भगवान श्रीराम परिवार के परिधान में रथ पर सवार कलाकार लोगों का आकर्षण का केन्द्र थे। एसडीओ अंजली शर्मा एवं अनुम...