बगहा, मार्च 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरवत सेना बेतिया में हिंदू नव वर्ष मनाया गया। विद्यालय में सीबीएसई कॉपी मूल्यांकन में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए मूल्यांकन कर्ताओं के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । तत्पश्चात वंदना के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने सभी आचार्य बंधु भगिनी और भैया बहनों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज के दिन हमलोग अपने घरों में सायं में पांच दीपक जलाते है और अपने घर के मुख्य स्थान पर भगवा ध्वज भी फहराते हैं। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान भी खाते और खिलाते है । उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण पर भी बल दिया । विद्यालय में भैया बहनों के बीच ध्वज और लड्डू भी बांटा गया । मौके पर संगीताचार्य राजेश मिश...