देहरादून, मार्च 22 -- रुड़की। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा रुड़की द्वारा भगवान परशुराम घाट पर भव्य हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में संरक्षक सौरभूषण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज में एकता, धर्म और नैतिक मूल्यों की स्थापना संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...