चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई । प्रभातफेरी में सम्मिलित भैया बहनों का अभिनंदन पोस्ट ऑफिस चौक एवं जैन मार्केट चौक में पुष्प वर्षा कर किया गया । इस दौरान चॉकलेट वितरण किया गया । उपस्थित सभी भैया बहनों एवं भाइयों के द्वारा नव वर्ष मंगलमय हो, भारत माता की जय ,वंदे मातरम ,राजा विक्रमादित्य अमर रहे, विक्रम संवत अमर रहे, डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार अमर रहे के नारे लगाए। विद्यालय के शिक्षकों का भगवा रंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया । जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, रविशंकर विश्वकर्मा ,नवीन गुप्ता, चंद्र मोहन तीयू ,दिलीप साव, रोहित दास ,रामानंद महतो, रितेश कुमार पिंटू ,रितेश विश्वकर्मा, जगदीश निषाद, उल्लास नाग श्यामल दास ,मुकेश प्रजापति, अशो...