जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर शहर के चर्चित हिन्दू नव वर्ष यात्रा के लिए ध्वज पूजन कार्यक्रम आज अपराह्न 4 बजे डिमना स्थित सुभाष मैदान में होगा। इसके लिए शहर के अनेक हिन्दू वादी नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। यह जानकारी इस आयोजन के अध्यक्ष सर्वजीत तिवारी और यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने दी है। इस वर्ष हिन्दू नव वर्ष 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह आयोजन नव वर्ष की पूर्व संध्या पर किया जाता है। हर वर्ष इस यात्रा की शुरुआत डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास से होती है। हालांकि अब शहर के दूसरे हिस्सों जैसे भालूबासा, बर्मामाइंस और आदित्यपुर व गम्हरिया आदि से भी हिन्दूवादी युवक इसमें शामिल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.