रांची, मार्च 18 -- खूंटी, संवाददाता। हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के शुभ अवसर पर बाबा आम्रेश्वर धाम, अंगराबारी में गुरुवार 19 मार्च को विशेष पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि नववर्ष के प्रथम दिन सुबह 6:00 बजे से विधिवत पूजन प्रारंभ होगा। इसके बाद प्रातः 11:00 बजे से प्रशासनिक श्रृंगार पूजा संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:25 बजे की जाएगी, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:30 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बज...