लातेहार, मार्च 21 -- बारियातू, प्रतिनिध। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम के निहित शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू विभाग के विभाग संघचालक जानकी नंदन राणा, पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, विद्यालय समिति कोषाध्यक्ष पवन प्रसाद, बजरंग प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती ओउम् एवं भारत माता के तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। भारत माता की झांकी के साथ बड़े ही उत्साह के साथ भैया एवं बहनों ने भाग लिया। शोभायात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर बारियातू बाजार होते हुए विद्यालय में वापस लौट आया। विभाग निरीक्षक अखिलेश ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ...