जहानाबाद, मार्च 12 -- आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक , लोगों ने भव्य किया स्वागत समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का किया गया आह्वान जहानाबाद, निज संवाददाता। हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर गुरूवार को शहर स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में एक भव्य कार्यकर्ता/विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया भी शामिल हुए। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा हिंदू नववर्ष के स्वागत में विशेष तैयारियां की गईं। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मंटू सिंह द्वारा बत...