मोतिहारी, दिसम्बर 30 -- पताही। हिंदू नवजागरण मंच के द्वारा चम्पापुर शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हनुमान चालीसा सामुहिक पाठ से किया गया। मुख्यरूप से कार्यक्रम में चार सत्रों में चर्चा की गई। इसमें धार्मिक, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। धार्मिक सत्र में मठ मंदिर कि स्थिति पर चर्चा करते हुए नरसिंह बाबा मंदिर के महंत मुरारी शरण पांडेय ने कहा कि मठ मंदिर केवल पूजा पाठ का केंद्र नहीं है। बल्कि उसके साथ समाज में धर्म, शिक्षा एवं संस्कार के निर्माण का केंद्र भी है। वहींस्वास्थ्य सत्र में जिला उपप्रधान शंभु प्रसाद जायसवाल ने पवनमुक्तासन एवं आंवला के औषधीय गुणों पर विस्तार से चर्चा कर लोगों को योग और औषधि के इस्तेमाल पर बल दिया गया। सामाजिक सत्र में प्रखंड प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.