रामपुर, मई 22 -- रामपुर। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को उठाते हुए कहा कि हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गोवंशों की हत्या होने पर भी नाराजगी जाहिर की। बाद में सभी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और सभी ने यहां पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शासन की सख्ती के बाद भी जिले में प्रतिबंधित पशओं की हत्याएं की जा रही है। उनका मीट इधर-उधर फेंक दिया जाता है। शहर की एक कंपनी पर रोजाना ऐसे पशुओं का कटान हो रहा है। जिसे हिंदू समाज किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगा। कुछ अधिकारियों की मिली भगत से यह गोरखधंधा चल रहा है। इतना ही नहीं शहर में जगह-जगह...